जब दाम से महंगा नीलाम हुआ सेलेब्स का सामान बॉलीवुड फिल्मों में सितारों द्वारा बहुत सी चीजें इस्तेमाल की जाती हैं लेकिन इन चीजों में कुछ ही ऐसी होती हैं, जो लोगों के दिलों-दिमाग पर जादू छोड़ जाती हैं इन सामानों की नीलामी में फैंस ने इन्हें लाखों रुपयों में खरीदा साल 2000 में आई फिल्म 'लगान' आज भी लोगों के बीच प्रसिद्ध है 'लगान' की दीवानगी इतनी है कि फिल्म से आमिर खान का बैट 1,56,000 में नीलाम हुआ था फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में सलमान खान का गाना 'जीने के हैं चार दिन' कौन भूल सकता है 'जीने के हैं चार दिन' में टॉवल के साथ सलमान का डांस फेमस हो गया था, इस टॉवल की नीलामी 1,42,000 हजार रुपए में हुई थी देव आनंद की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में होती है देव आनंद की 45 ब्लैक एंड व्हाइट पिक्चर्स 4,00,000 रुपए में नीलाम हुई थीं प्रियंका चोपड़ा की फैन फॉलोइंग देश ही नहीं विदेश तक फैली है प्रियंका चोपड़ा के आटोग्राफ किए उनके लुबोटिन जूते 2.45 लाख रुपए में नीलाम हुए थे जंगली में शम्मी कपूर द्वारा पहनी गई जैकेट की नीलामी हजारों में हुई थी इस जैकेट को आमिर खान ने 88,000 रुपए में खरीदा था 'उमराव जान' में फारुख शेख की सिल्वर अंगूठी काफी चर्चा में थी अंगूठी की नीलामी कर 96,000 की कमाई हुई थी ...