हीरो भी लेते हैं कॉस्मेटिक प्रोसिजर का सहारा, नामी एक्टर्स के नाम हैं शामिल

अमर उजाला

Tue, 21 January 2025

Image Credit : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में फीमेल ही नहीं मेल एक्टर्स भी कॉस्मेटिक प्रोसिजर्स का सहारा लेकर अपने लुक में चेंज लाते हैं। इस लिस्ट में कई बड़े बॉलीवुड हीरो के नाम भी शामिल हैं

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

राजकुमार राव
पिछले साल राजकुमार राव की चिन सर्जरी की खूब चर्चा हुई। बाद में राजकुमार ने कहा कि उन्होंने सर्जरी नहीं करवाई। एक्टर ने बताया कि उन्होंने चिन पर फिलर्स का यूज किया है। इससे उनकी चिन के आसपास का एरिया थोड़ा अलग दिख रहा है

Image Credit : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao

रणबीर कपूर
रणबीर कपूर के भी लुक में पिछले कुछ सालों में बदलाव आया है। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि उनकी हेयरलाइन पहले अलग तरह की थी लेकिन अब एक समान दिखती है। ऐसे में फैंस का मानना है कि रणबीर कपूर ने हेयरलाइन करेक्शन का प्रोसिजर करवाया है 

Image Credit : इंस्टाग्राम @aalimhakim

संजय दत्त
संजय दत्त के बारे में भी चर्चा रहती है कि उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट का प्रोसिजर करवाया है। लगभग 65 साल के होने के बावजूद उनके बाल बिल्कुल घने हैं। उम्र का उनके बालों पर असर नहीं हुआ है 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम @duttsanjay

सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान अपनी फिजिक, बॉडी को मेंटेन करने के लिए जिम में खूब पसीना बहाते हैं। लेकिन जहां तक उनके बालों की बात है तो कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने कई सालों तक हेयर ट्रांसप्लांट प्रोसिजर करवाया है 

Image Credit : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

48वें दिन कहां पहुंची पुष्पा 2 की कमाई? जानिए आज का कारोबार

इंस्टाग्राम
Read Now