इस साल सिनेमाघरों में खूब जुटे दर्शक, इन फिल्मों की सफलता है सबूत! कोविड महामारी के आने और फिर ओटीटी की उपलब्धता की वजह से थिएटर जाने वालों की संख्या काफी घट गई थी लेकिन, सिनेमा के लिहाज से ये साल काफी अच्छा रहा है, बड़ी संख्या में सिनेमाघरों तक दर्शक गए हैं और जा रहे हैं...इन फिल्मों की सफलता इस बात का सबूत है साल की शुरुआत में आई शाहरुख खान की 'पठान' ब्लॉकबस्टर रही, इसे देखने के लिए थिएटर में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी इसके बाद अगस्त के महीने में 'गदर 2' ने सिनेमाघरों में रौनक लगाए रखी सितंबर में शाहरुख खान की दूसरी फिल्म 'जवान' रिलीज हुई, तो रिकॉर्ड तोड़ दर्शक थिएटर्स में उमड़ पड़े अब इस महीने रिलीज हुई 'एनिमल' को देखने के लिए भी बड़ी संख्या में दर्शक आ रहे हैं ------