आज हम आपको ग्लैमर इंडस्ट्री के उन सितारों से मिलवाने वाले हैं, जिनके लिए उनके सिरफिरे फैंस मुसीबत बन गए थे
Image Credit : सोशल मीडिया
इस लिस्ट का पहला नाम एक्ट्रेस पूजा बेदी का है, जो हाल ही में 'द कपिल शर्मा' में पहुंची थीं, जहां उन्होंने बताया था कि, एकबार एक सिरफिरा फैन उनके लिए मुसीबत बन गया था, जो उन्हें खून से खत लिखकर भेजता था. साथ ही एक दिन में उन्हें 1000 बार फोन करता था
Image Credit : सोशल मीडिया
सलमान खान
इस लिस्ट में बॉलीवुड के दबंग यानि सलमान खान का नाम भी शामिल है, एक्टर से मिलने के लिए एक बार उनका फैन भूख हड़ताल पर बैठ गया था
Image Credit : इंस्टाग्राम
रवीना टंडन ने भी जब कपिल शर्मा के शो पर शिरकत की थी, तब उन्होंने बताया था कि, उनका पाला एक बार एक ऐसे फैन से पड़ा था जो उन्हें अपनी पत्नी समझने लगा था, इतना ही नहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि वो फैन एक्ट्रेस को अश्लील तस्वीरें भी भेजता था
Image Credit : इंस्टाग्राम
आदित्य रॉय
बी-टाउन के हैंडसम हंक आदित्य रॉय भी एक बार एक फैन की वजह से काफी परेशान हुए थे, दरअसल एक्टर को एक लड़की ने खून से खत लिखकर शादी के लिए प्रपोज किया था ये देखकर एक्टर काफी घबरा गए थे
Image Credit : सोशल मीडिया
विद्या बालन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, एक बार एक फैन एक्ट्रेस का इस कदर दीवाना हो गया था कि वो हर जगह एक्ट्रेस का पीछा करने लगे था
Image Credit : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की बेबो यानि करीना कपूर खान भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जिनके घर के बाहर एक बार एक फैन धरना देकर बैठ गई थी, साथ ही उस फैन ने करीना से मिलने के लिए सुसाइड की भी धमकी दी थी