शाहरुख खान ने टीवी से की करियर की शुरुआत, ये टीवी एक्टर्स भी बॉलीवुड में आकर छा गए

अमर उजाला

Mon, 27 January 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड में इस समय कई हिट स्टार्स हैं, जिनकी शुरुआत टीवी सीरियल्स के जरिए हुई। इस लिस्ट में सबसे बड़े सुपरस्टार शाहरुख खान हैं। जानिए, बाकी कौन से स्टार हैं, जिन्होंने टीवी सीरियल्स से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की।


 

Image Credit : इंस्टाग्राम

शाहरुख खान
बॉलीवुड के बादशाह बन चुके शाहरुख खान ने थिएटर के बाद टीवी सीरियल्स में कदम रखा। शाहरुख खान ‘सर्कस’ और ‘फौजी’ जैसे हिट टीवी सीरियल्स का हिस्सा बने। बाद में उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिला। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम-

आर माधवन
आर माधवन ने भी अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी सीरियल्स के जरिए ही की थी। वह ‘यूले लव स्टोरी’ और ‘बनेगी अपनी बात’ जैसे सीरियल्स में शुरुआत में नजर आए। फिर वह फिल्मों में छोटे किरदारों में दिखे लेकिन ‘रहना है तेरे दिल में’ ने उन्हें बॉलीवुड में एक चर्चित नाम बना दिया। 

 

Image Credit : instagram

विद्या बालन
‘डर्टी पिक्चर’ और ‘कहानी’ जैसी फिल्मों में अपनी उम्दा अदाकारी दिखाने वाली विद्या बालन ने टीवी पर कॉमेडी सीरियल ‘हम पांच’ से शुरुआत की थी। फिर विद्या ने बंगाली फिल्मों की तरफ रूख किया और बाद में बॉलीवुड में कदम रखा।

Image Credit : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इरफान खान
इरफान खान हमारे बीच अब नहीं है लेकिन उन्होंने टीवी और फिल्म दोनों ही जगह उम्दा काम किया। इरफान ने भी टीवी से अपने करियर की शुरुआत की, वह ‘श्रीकांत’, ‘भारत एक खोज’ और ‘चंद्रकांता’ जैसे कई और टीवी सीरियल्स में दिखे। बाद में बॉलीवुड में आए और बड़े पर्दे पर छा गए।

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

मंदिरा बेदी 
मंदिरा बेदी सीरियल ‘शांति ’ के जरिए टीवी पर एक बड़ा नाम बन चुकी थीं। इसके बाद वह ‘दिल वाले दुल्हनिया’ जैसी हिट फिल्म का हिस्सा बनीं। इसके अलावा अपनी क्रिकेट कमेंट्री के लिए वह जानी गईं। 

Image Credit : सोशल मीडिया

मल्लिका शेरावत से लेकर रकुल प्रीत तक, इन अभिनेत्रियों की तस्वीरों से नहीं हटेगी आपकी नजर

इंस्टाग्राम
Read Now