ये स्टार्स कभी बने भाई-बहन, तो कभी फरमाया रोमांस बॉलीवुड के कई मशहूर सितारे हैं, जो एक ही को-स्टार के कभी भाई बने तो कभी उनके साथ रोमांस फरमाया रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'दिल धड़कने दो' में भाई-बहन बने थे, लेकिन दोनों को 'बाजीराव मस्तानी' और 'गुंडे' में रोमांस फरमाते देखा गया था देव आनंद और जीनत अमान फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' में भाई-बहन बने थे, लेकिन दोनों को कई फिल्मों में रोमांस फरमाते भी देखा गया हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'नसीब' में रोमांस फरमाया, वहीं ये 'गहरी चाल' में भाई-बहन की भूमिका में नजर आए थे शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय ने 'जोश' में भाई-बहन का किरदार निभाया था, लेकिन 'मोहब्बतें' और 'देवदास' में दोनों लवर्स बने थे अर्जुन रामपाल और दीपिका पादुकोण 'हाउसफुल' में भाई-बहन और 'ओम शांति ओम' में लवर्स बने थे सीटिए