एक हिट के बाद इन स्टार्स ने खोया स्टारडम

अमर उजाला

Tue, 12 September 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

बॉलीवुड का नाम आता है तो लोग अक्सर शोहरत, पैसा, लाइमलाइट और स्टारडम के बारे में सोचते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया
आज हम उन कलाकारों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी फिल्मों में अच्छा अभिनय किया
Image Credit : insta

अच्छा नाम और हिट फिल्में देने के बाद खो दिया स्टारडम

Image Credit : सोशल मीडिया
विवेक ओबेरॉय फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम है, कई लोगों का मानना है कि उनका अच्छा खासा करियर पूरी तरह से बिखर गया था, क्योंकि उन्होंने बॉलीवुड के जाने माने सुपरस्टार सलमान खान से पंगा ले लिया था
Image Credit : सोशल मीडिया

बॉबी देओल दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र के बेटे हैं और एक्टर सनी देओल के छोटे भाई हैं, बॉबी देओल ने इंडस्ट्री में तमाम बेहतरीन फिल्मों में काम किया है, हालांकि एक वक्त के बाद एक्टर ने अपना स्टारडम खो दिया था

Image Credit : सोशल मीडिया

आफताब शिवदासानी की फिल्म मस्त एक जबरदस्त हिट रही थी जिसके लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू के लिए मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यूकमर का अवॉर्ड मिला, हालांकि इस मुकाम तक पहुंचने के बाद एक्टर ने अपना स्टारडम खो दिया था 

Image Credit : सोशल मीडिया

फिल्म जाने तू या जाने ना से इमरान खान ने अपने करियर की शुरुआत की थी, इस फिल्म के बाद भी उन्होंने कई हिट फिल्में दी थी, हालांकि एक वक्त के बाद लगातार उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगी थी, जिसके चलते उनका स्टारडम पूरी तरह से गायब हो गया था

Image Credit : सोशल मीडिया

रियल लाइफ क्राइम पर बनी हैं ये फिल्में

social media
Read Now