ड्रग्स के जाल में फंस चुके हैं ये सितारे अभिनेता संजय दत्त को ड्रग्स की लत लग गई थी, वर्ष 1982 में उनके पास से कोकीन पकड़ी गई और उन्हें 17 महीने की सजा मिली थी फरदीन खान भी इस लिस्ट में शुमार रहे हैं, रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर ने केईएम हॉस्पिटल से नशा मुक्ति कोर्स भी किया 'संजू' के दौरान रणबीर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि कॉलेज के समय उन्हें भी ड्रग्स की आदत लग गई थी, लेकिन बाद में उन्होंने इसे छोड़ दिया मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मनीषा कोईराला भी ड्रग्स के फेर में फंस चुकी हैं, अपने दोस्तों की मदद से वह इस लत से निकल पाईं स्मिता पाटिल और राज बब्बर के बेटे प्रतीक भी ड्रग्स के जाल में फंसे थे, बाद में नशा मुक्ति केंद्र में रहकर उनकी यह आदत छूटी रिपोर्ट्स के मुताबिक महेश भट्ट को भी ड्रग्स की लत लग गई थी, इसे छुड़ाने वह ओशो के आश्रम भी गए ----------