पान मसाला का एड कर बुरे फंसे ये स्टार्स

अमर उजाला

Wed, 31 May 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के स्टार्स अलग-अलग वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं, कभी इन स्टार्स की फिल्म को लेकर चर्चा होती है, तो कभी इन स्टार्स की कोई फोटो वायरल हो जाती है

Image Credit : इंस्टाग्राम

आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताने वाले है, जो पान मसाला का एड करने पर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुए थे

Image Credit : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अजय देवगन अक्सर सोशल मीडिया पर पान मसाला ब्रांड के एड को लेकर ट्रोल होते रहते हैं, एक्टर को लेकर कई मीम्स भी वायरल होते है

Image Credit : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को भी पान मसाला का एड करना काफी भारी पड़ा था, हाल ही में अमिताभ बच्चन रणवीर सिंह के साथ पान मसाला एड में नजर आए थे, जिसको लेकर वो काफी ट्रोल हुए

Image Credit : सोशल मीडिया

अभिनेता संजय दत्त ने कई पान मसासा का एड किया है, संजय दत्त इसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी हुए है

Image Credit : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के पान मसाला एड को लोगों ने पसंद नहीं किया था, इसको लेकर सोशल मीडिया पर भाईजान को लोगों के गुस्से का सामना भी करना पड़ा था

Image Credit : इंस्टाग्राम
एक्टर अक्षय कुमार पान मसाला का एड करने के बाद इतना ट्रोल हुए कि उन्हें लोगों से माफी मांगनी पड़ी
Image Credit : सोशल मीडिया

शाहरुख खान को बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के साथ पान मसाला एड में देख लोग हैरान हो गए थे, किंग का ये एड उनके कई फैंस को एकदम पसंद नहीं आया था

Image Credit : सोशल मीडिया

टाइगर श्रॉफ भी पान मसाला का एड कर चुके है, इसके चलते सोशल मीडिया पर लोगों ने टाइगर श्रॉफ की क्लास लगी दी थी

Image Credit : सोशल मीडिया

सुरवीन ने बोल्डनेस से उड़ाए होश

सोशल मीडिया
Read Now