शोमैन क्यों कहलाए राजकपूर? राजकपूर ने 50 से 70 के दशक तक अपनी फिल्मों में कभी अभिनय करके तो कभी निर्देशन के जरिए फैंस को रोमांचित किया आइए जानते हैं राज कपूर को किन वजहों से बाॅलीवुड का शोमैन कहा गया राज कूपर ने उन सामाजिक मुद्दों पर फिल्में बनाई हैं, जिन्हें डायरेक्टर्स उस वक्त छूने से भी डरते थे राज कपूर की हर फिल्म में मनोरंजन, हंसी-मजाक से लेकर बड़ी समस्याओं का जिक्र भी होता था फिल्मों में उनकी दी सीख ही नहीं, उनके स्टाइल स्टेटमेंट को भी लोग फाॅलो करते थे, एंकल लेंथ पैंट उन्हीं की देन है, जिसे लोग आज भी पहनना पसंद करते हैं राज कपूर ने उस वक्त न सिर्फ अपनी फिल्मों में सामाजिक मुद्दों, बल्कि युवाओं के मन की बात भी दर्शाई उन्होंने अपनी फिल्मों में बोल्डनेस को भी बढ़ावा दिया, उन्होंने अपनी फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में एक्ट्रेस मंदाकिनी का बोल्ड सीन फिल्माया राज कपूर देश मेंं ही नहीं विदेशों में भी अपनी अदायगी से लोगों को अपना दीवाना बना लेते थे कनाडा सरकार ने बाॅलीवुड के शोमैन को सम्मान देने के लिए ब्रम्पटन शहर की एक सड़क नाम राज कपूर रख दिया, स्थानीय निवासी इस सड़क को 'राज कपूर' रोड कहते हैं मनोरंजन