श्रीदेवी नहीं ये हसीना थी 'इंग्लिश विंग्लिश' के लिए पहली पसंद दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की 'इंग्लिश विंग्लिश' उनकी सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक है इस फिल्म में उनके किरदार ने सभी का दिल जीत लिया था हाल ही में उनके पति बोनी कपूर ने खुलासा किया कि इस फिल्म के लिए श्रीदेवी पहली पसंद नहीं थीं बोनी ने कहा कि गौरी शिंदे इसे ऐश्वर्या राय के साथ निर्देशित करने वाली थीं बाल्की ने इसे दक्षिण भारतीय भाषाओं में श्रीदेवी के साथ बनाने की कल्पना की थी तो जब तक उन्होंने गौरी को श्रीदेवी के लिए नहीं मना लिया, तब तक फिल्म ऐश्वर्या राय के साथ ही बननी थी ....