मेहनत के दम पर बोना मिर्जा ने बनाई खास पहचान बोना मिर्जा एक बांग्लादेशी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मेहनत के दम कर एक अलग पहचान बनाई है आज बोना मिर्जा अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं, उनका जन्म जन्म 9 सितंबर 1975 को हुआ था उन्होंने हजार से अधिक टीवी शोज और कई फिल्मों में अभिनय किया है बोना मिर्जा एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं मिर्जा ने अपने करियर की शुरुआत 1992 में ग्रुप थिएटर फेडरेशन के सदस्य थिएटर ग्रुप 'देशनाटोक' से की थी वह 2018 से टेलीविजन अभिनेताओं के पेशेवर संगठन, एक्टर्स इक्विटी की निर्वाचित सचिव हैं वह विभिन्न सामाजिक मंचों शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों, टीवी चैनलों पर विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बोलती हैं मनोरंजन