अमर उजाला
Sun, 1 February 2026
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को सिनेमाघरों रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं। फिल्म ने 250 करोड़ रुपये से अधिक का कुल कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म ने शनिवार को भी अपने कलेक्शन में बढ़ोतरी की है। जानिए, ‘बॉर्डर 2’ ने शनिवार को यानी रिलीज के नौवें दिन कितना कमाया है।
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने शनिवार को 17.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 252.75 करोड़ रुपये हो चुका है।
‘बॉर्डर 2’ ने वर्ल्डवाइड भी 343.19 करोड़ रुपये की कमाई की है।
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा जैसे उम्दा कलाकार नजर आए हैं।
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के सामने ‘मर्दानी 3’ सिनेमाघरों में मौजूद है। लेकिन रानी मुखर्जी की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के सामने टिक नहीं पा रही है। ‘मर्दानी 3’ ने रिलीज के दूसरे दिन सिर्फ 6 करोड़ रुपये कमाए हैं।
ग्रीन साड़ी में माधुरी दीक्षित का दिलकश अंदाज