अमर उजाला
Fri, 6 February 2026
वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में अपने दो हफ्ते पूरे कर चुकी है।
दो हफ्तों में फिल्म का कलेक्शन 300 करोड़ रुपए के करीब पहुंच चुका है।
पहले हफ्ते 224.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन करने वाली ‘बॉर्डर 2’ दूसरे हफ्ते सिर्फ 70 करोड़ रुपए ही जुटा पाई।
फिल्म ने 14वें दिन गुरुवार को 3.35 करोड़ रुपए की कमाई की थी। जबकि आज 15वें दिन शुक्रवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म 7 लाख रुपए जुटा चुकी है।
इस तरह से अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 294.32 करोड़ रुपए पहुंच चुका है।
‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत तो काफी धमाकेदार की थी। हालांकि, दूसरा हफ्ता आते-आते फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिलने लगी।
यही कारण है कि दूसरा हफ्ता पूरा करने के बाद भी फिल्म 300 करोड़ रुपए के आंकड़े से अभी भी दूर खड़ी है।
ऐसे में देखना ये है कि क्या इस वीकेंड पर ‘बॉर्डर 2’ 300 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर पाएगी या नहीं।
एक हफ्ते में ‘मर्दानी 3’ का कलेक्शन घटा, जानें गुरुवार की कमाई?