अमर उजाला
Tue, 3 February 2026
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को थिएटर में 11 दिन पूरे हो चुके हैं। फिल्म ने शुरुआती दिनों में छप्परफाड़ कमाई की थी। लेकिन अब इसका कलेक्शन कम होने लगा है।
फिल्म ने सोमवार को यानी रिलीज के ग्यारहवें दिन कितना कमाया है? जानिए।
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने सोमवार को 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जबकि रविवार को इसने 22.5 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आई है।
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का कुल कलेक्शन भी अब तक 281 करोड़ रुपये हो चुका है। जबकि मेकर्स का दावा है कि फिल्म ने 300 करोड़ रुपये से अधिक की कुल कमाई कर ली है।
‘बॉर्डर 2’ ने वर्ल्डवाइड भी 396.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस साल जनवरी में रिलीज हुई फिल्मों की वर्ल्डवाइड कलेक्शन की लिस्ट में यह पहले नंबर पर है।
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा जैसे एक्टर्स नजर आए हैं।
पहले सोमवार ऐसा रहा ‘मर्दानी 3’ का प्रदर्शन, चार दिनों में कुल इतनी हुई कमाई