मंडे टेस्ट में कैसा रहा फाइटर का हाल? यहां जानें कमाई ऋतिक रोशन की फाइटर सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है समीक्षकों ने फिल्म की सराहना की है इसके बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई करती नहीं दिख रही है चार दिन में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के बाद सोमवार को फिल्म की रफ्तार सुस्त नजर आई शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक पांचवें दिन फिल्म ने 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 125.5 करोड़ रुपये हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क