लगातार घट रही फाइटर की कमाई, हनुमान की पकड़ बरकरार ऋतिक रोशन की फाइटर बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए संघर्ष करती नजर आ रही है फिल्म ने बीते दिन यानी शुक्रवार को पांच करोड़ 58 लाख रुपये का कलेक्शन किया इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 152.08 करोड़ रुपये हो गई है वहीं, हनुमान की मजबूत पकड़ अब भी बरकरार है फिल्म ने तीसरे शुक्रवार को एक करोड़ 30 लाख का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 181.65 करोड़ रुपये हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क