अमर उजाला
Sat, 8 March 2025
सोहम शाह की फिल्म ‘क्रेजी’ को थिएटर में लगे हुए आठ दिन पूरे हो गए हैं। शुरुआत से ही इस फिल्म का कलेक्शन अच्छा नहीं है। लेकिन आठवें दिन इसकी स्थिति में कुछ सुधार नजर आया।
थ्रिलर फिल्म ‘क्रेजी’ ने 8वें दिन 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
फिल्म ‘क्रेजी’ की कुल कमाई की बात की जाए तो यह अभी तक 7.45 करोड़ रुपये ही हुई। फिल्म का बजट 20 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। अभी तक यह फिल्म अपना आधा बजट भी नहीं निकाल पाई है।
शुक्रवार को ‘क्रेजी’ की कमाई में जो इजाफा हुआ, उसकी वजह फिल्म का नया क्लाइमैक्स भी हो सकता है। इसके मेकर्स ने एक हफ्ते बाद जाकर फिल्म का नया क्लाइमैक्स फिल्म में शामिल किया।
आने वाले दिनों में अगर फिल्म ‘क्रेजी’ का कलेक्शन बढ़ा तो इसकी वजह फिल्म का क्लाइमैक्स बदलना ही रहेगा।
रूमर्ड गर्लफ्रेंड खुशी कपूर की 'नादानियां' पर दिल हार बैठे वेदांग रैना