‘क्रेजी’-‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ का बुरा हाल, जानिए एक हफ्ते में कितनी हुई कमाई

अमर उजाला

Fri, 7 March 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम@shah_sohum

पिछले शुक्रवार को सिनेमाघरों में दो फिल्में ‘क्रेजी’ और ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ रिलीज हुई। दोनों ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शुरुआत से कमजोर रहा है। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम- @shah_sohum

‘क्रेजी’ की बात की जाए तो सोहम शाह स्टारर इस थ्रिलर फिल्म को दर्शकों का वैसा प्यार नहीं जैसा उनकी पिछली फिल्म ‘तुम्बाड’ को मिला था। फिल्म ‘क्रेजी’ ने 7वें दिन 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

फिल्म ‘क्रेजी’ की कुल कमाई की बात की जाए तो यह अभी तक 6.69 करोड़ रुपये ही हुई। फिल्म का बजट 20 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। जिस धीमी रफ्तार से फिल्म कमाई कर रही है, उससे नहीं लगता है कि ये अपना बजट भी वसूल कर पाएगी।  

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

फिल्म ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ की तो कहानी खत्म हो चुकी है। फिल्म ने अब तक कुल 2.15 करोड़ रुपये ही कमाए हैं। 

Image Credit : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

थमता नहीं दिख रहा 'छावा' का तूफान, 21वें दिन हुई इतनी कमाई

यूट्यूब
Read Now