अमर उजाला
Thu, 21 May 2026
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक ओर जहां आयुष्मान खुराना की ‘पति पत्नी और वो दो’ बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ भी सिनेमाघरों में लगी है।
हालांकि, ‘पति पत्नी और वो दो’ संजू बाबा की ‘आखिरी सवाल’ पर शुरू से ही भारी पड़ रही है।
अब छठे दिन भी बुधवार को ‘पति पत्नी और वो दो’ ने बॉक्स ऑफिस पर 2.75 करोड़ रुपए की कमाई की।
हालांकि, ये उसके मंगलवार की कमाई (3.50 करोड़) से कम है, लेकिन फिर भी फिल्म करोड़ों में बनी हुई है।
वहीं छह दिनों में ‘पति पत्नी और वो दो’ का कुल कलेक्शन भी 27 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
वहीं दूसरी ओर संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ का बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष लगातार जारी है।
फिल्म छठे दिन बुधवार को सिर्फ 19 लाख रुपए ही जुटा सकी। ये उसकी मंगलवार की कमाई (20 लाख) से भी कम है।
यही कारण है कि छह दिनों में ‘आखिरी सवाल’ का कुल कलेक्शन सिर्फ 2.59 करोड़ रुपए ही हो पाया है।
'सिसिली की धूप में...', कृति सेनन ने शेयर की तस्वीरें