400 करोड़ के करीब सलार, डंकी-एनिमल की कमाई में भी उछाल डंकी बॉक्स ऑफिस पर अब तक अच्छा प्रदर्शन कर रही है शाहरुख खान की इस फिल्म ने बीते दिन तीन करोड़ 50 लाख का कलेक्शन किया, अब फिल्म की कुल कमाई 212.22 करोड़ हो चुकी है सलार भी देशभर में ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है शनिवार को फिल्म ने पांच करोड़ 25 लाख के बिजनेस के साथ अब तक कुल 387 करोड़ का कारोबार कर लिया है एनिमल लोगों के दिल जीतने में कामयाब रही है बीते दिन फिल्म ने 85 लाख का कारोबार किया. फिल्म की कुल कमाई 549.39 करोड़ हो गई है एंटरटेनटमेंट डेस्क