टाइगर 3 की कमाई में उछाल, खिचड़ी 2 नहीं दिखा सकी कमाल सलमान खान की टाइगर 3 टिकट खिड़की पर उम्मीद के मुताबिक अब तक कमाई नहीं कर सकी है पहले हफ्ते में फिल्म की कमाई की रफ्तार पठान, गदर 2 और जवान की तुलना में धीमी रही है हालांकि, शनिवार को फिल्म ने उछाल लेते हुए 17 करोड़ का कलेक्शन किया है खिचड़ी 2 दर्शकों को पसंद नहीं आ सकी है, फिल्म ने दूसरे दिन एक करोड़ 15 लाख का कलेक्शन किया 12वीं फेल का दबदबा अब भी कायम है, फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है 23वें दिन 12वीं फेल ने एक करोड़ 55 लाख का कलेक्शन किया है एंटरटेनमेंट डेस्क