'फाइटर' की पकड़ बरकरार, 'हनुमान' की धीमी हुई रफ्तार ऋतिक रोशन की फाइटर को लोगों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया है इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते में भी शानदार प्रदर्शन किया है 15वें दिन फिल्म ने दो करोड़ 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 187.6 करोड़ रुपये हो गई है वहीं, तेजा सज्जा अभिनीत हनुमान की रफ्तार अब धीमी पड़ चुकी है फिल्म ने 28वें दिन 77 लाख रुपये का कलेक्शन किया है, अब फिल्म की कुल कमाई 192.85 करोड़ रुपये हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क