200 करोड़ क्लब के करीब 'हनुमान', फाइटर का दबदबा भी बरकरार ऋतिक रोशन की फाइटर दूसरे हफ्ते में शानदार वापसी करने में कामयाब रही है सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है दूसरे मंगलवार को फिल्म ने तीन करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 181.75 करोड़ रुपये हो गई है चौथे मंगलवार को हनुमान का कमाल जारी रहा फिल्म ने एक करोड़ 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया, अब फिल्म की कुल कमाई 190.93 करोड़ रुपये हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क