बॉक्स ऑफिस पर इंडियन 2-सरफिरा बेहाल, कल्कि 2898 एडी ने फिर पकड़ी रफ्तार कमल हासन की इंडियन 2 लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी है पहले दिन फिल्म ने 25.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट नजर आई, शनिवार को 16.7 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म ने कुल 42.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है सरफिरा के कलेक्शन में दूसरे दिन मामूली सुधार नजर आया है शनिवार को फिल्म ने चार करोड़ 25 लाख रुपये के साथ कुल छह करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है किल ने नौवें दिन एक करोड़ 30 लाख रुपये की कमाई की, फिल्म का कुल कारोबार 13.2 करोड़ रुपये हो गया है कल्कि 2898 एडी ने 17वें दिन 14.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया, फिल्म की कुल कमाई 563.08 करोड़ रुपये हो गई है एंटर