TBAUJ की कमाई में सुधार, जानें लाल सलाम समेत अन्य फिल्मों का हाल शाहिद कपूर की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया को बॉक्स ऑफिस पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है दूसरे दिन फिल्म ने नौ करोड़ 50 लाख रुपये की कमाई की, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 16.2 करोड़ रुपये हो गया है रजनीकांत की लाल सलाम कमाल नहीं दिखा सकी है दूसरे दिन तीन करोड़ की कमाई के साथ फिल्म का कुल बिजनेस छह करोड़ 55 लाख हो गया है 17वें दिन फाइटर ने तीन करोड़ 70 लाख रुपये का कलेक्शन किया, फिल्म की कुल कमाई अब 192.95 करोड़ रुपये हो गई है 30वें दिन हनुमान ने 90 लाख रुपये का कलेक्शन के साथ अब तक 194.33 करोड़ रुपये कमा लिए हैं एंटरटेनमेंट डेस्क