100 करोड़ी बनी भूल भुलैया 3-सिंघम अगेन, अन्य फिल्में रहीं पस्त कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' ने पहले दिन 35.5 करोड़ और दूसरे दिन 37 करोड़ रुपये की कमाई की फिल्म ने तीसरे दिन 33.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे इसका टोटल 106 करोड़ रुपये हो गया है 43.5 करोड़ रुपये के साथ खाता खोलने वाली अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' ने दूसरे दिन 42.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया तीसरे दिन इसका कलेक्शन 35 करोड़ रुपये रहा, जिससे इसकी अब तक की कुल कमाई 121 करोड़ रुपये हो गई है आलिया भट्ट और वेदांग रैना अभिनीत फिल्म 'जिगरा' 24वें दिन दर्शक जुटाने में असफल रही 'जिगरा' का अब तक का कुल कलेक्शन 31.97 करोड़ रुपये ही हो पाया है राजकुमार राव की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' भी दम तोड़ चुकी है फिल्म रिलीज के 24 दिन में 41.92 करोड़ रुपये की ही कमाई कर पाई है सीटिए