'भूल भुलैया 3' का भौकाल बरकरार, जानिए कैसा रहा बाकी फिल्मों का हाल?

अमर उजाला

Fri, 29 November 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम
कार्तिक आर्यन की फिल्म का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है, गुरुवार को भूल भुलैया 3 ने 92 लाख रुपये के साथ कुल 251.02 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी
Image Credit : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
सिंघम अगेन अपनी लागत के बराबर भी नहीं पहुंच सकी है, फिल्म ने गुरुवार को 53 लाख की कमाई की, इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 242.58 करोड़ रुपये हो गया है
Image Credit : इंस्टाग्राम
अभिषेक बच्चन की आई वांट टू टॉक बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है, फिल्म ने गुरुवार को 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया, अब इसकी कुल कमाई एक करोड़ 94 लाख रुपये हो गई है
Image Credit : यूट्यूब
द साबरमती रिपोर्ट का प्रदर्शन अब तक औसत से नीचे रहा है, फिल्म ने गुरुवार को महज 76 लाख का कारोबार किया, इसका कुल कलेक्शन 22.01 करोड़ रुपये हो गया है
Image Credit : यूट्यूब
अमरण का शानदार प्रदर्शन अब भी जारी है, फिल्म ने गुरुवार को 92 लाख रुपये बटोरे, इसका कुल कलेक्शन अब 211.72 करोड़ रुपये हो गया
 
Image Credit : इंस्टाग्राम
फिल्म कंगुवा बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो चुकी है, फिल्म ने गुरुवार को महज 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया, इसकी कुल कमाई 69.1 करोड़ रुपये तक ही पहुंच सकी है
Image Credit : इंस्टाग्राम

डिजाइनर आउटफिट में फैब लगीं ये अभिनेत्रियां, वेडिंग फंक्शन की बढ़ाई शोभा

इंस्टाग्राम
Read Now