'चंदू चैंपियन' की कमाई में गिरावट जारी, 'मुंजा' की पकड़ बरकरार कार्तिक आर्यन की दमदार अदाकारी के बावजूद चंदू चैंपियन टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है ताजा आंकड़ों के मुताबिक पांचवें दिन फिल्म ने तीन करोड़ 16 लाख रुपये का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 29.66 करोड़ रुपये हो गई है वहीं, बॉक्स ऑफिस पर मुंजा की पकड़ बरकरार है 12वें दिन फिल्म ने तीन करोड़ 31 लाख रुपये का कलेक्शन किया, फिल्म की कुल कमाई 62.36 करोड़ रुपये हो गई है मिस्टर एंड मिसेज माही ने 19वें दिन 24 लाख रुपये के कलेक्शन के साथ कुल 35.34 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है एंटर