लाखों में सिमटी 'युद्रा', 'स्त्री 2' की रफ्तार भी अब होने लगी धीमी सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म युद्रा बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी है पहले हफ्ते में भी फिल्म का बुरा हाल हो गया है पांचवें दिन इस फिल्म ने 66 लाख रुपये का कलेक्शन किया, इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई नौ करोड़ 96 लाख रुपये हो गई है कहां शुरू कहां खतम ने पांचवें दिन 20 लाख रुपये कमाए हैं, फिल्म का कुल कलेक्शन अब दो करोड़ 51 लाख रुपये हो गया है स्त्री 2 ने 41वें दिन एक करोड़ 30 लाख रुपये के साथ कुल 580.3 करोड़ रुपये कमा लिए हैं द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम ने 20वें दिन एक करोड़ 10 लाख रुपये की कमाई की है, फिल्म का कुल कलेक्शन 245.6 करोड़ रुपये हो गया है एंटर