अमर उजाला
Tue, 13 September 2022
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
अपने पहले वीकएंड पर ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद अब फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिल रही।
रविवार के मुकाबले सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में 63 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
वहीं, मंगलवार को होने वाले कलेक्शन के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक पांचवें दिन 'ब्रह्मास्त्र' की कमाई में और कमी आई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंगलवार को इस फिल्म ने 13.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत ब्रह्मास्त्र ने अब तक भारत में 140.99 करोड़ रुपये और विदेशी बाजारों से 65 करोड़ रुपये की कमाई की है।
47 की उम्र में रवीना टंडन का बोल्ड अंदाज