पत्रलेखा राजकुमार राव और पत्रलेखा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों कई सालों से रिलेशनशिप में हैं। टीवी एड से करियर शुरू करने वाली पत्रलेखा को पहली फिल्म मिली 'सिटी लाइट्स'। पत्रलेखा ने सिटी लाइट्स, लव गेम्स, बदनाम गली जैसी फिल्मों से अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है। शिलॉन्ग में जन्मीं पत्रलेखा फिल्मों के साथ-साथ अभिनेता राजकुमार राव के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। राजकुमार चाहे जितने भी व्यस्त हों वो पत्रलेखा के साथ वक्त बिताने का मौका नहीं छोड़ते हैं। सभी को इस जोड़े की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। पत्रलेखा