श्रेनु पारिख के हाथों में रची मेहंदी, साझा की दिलकश तस्वीरें इश्कबाज फेम श्रेनु पारिख इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अक्षय म्हात्रे के साथ श्रेनु शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं श्रेनु पारिख के घर शादी से पहले के फंक्शन शुरू हो चुके हैं आज श्रेनु पारिख के हाथों में बॉयफ्रेंड अक्षय के नाम की मेहंदी रची है जिसकी तस्वीरें खुद श्रेनु पारिख ने फैंस के साथ साझा की हैं इन तस्वीरें में श्रेनु हल्के हरे रंग के आउटफिट में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं ....