अमर उजाला
Fri, 9 September 2022
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने 96 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। स्कॉटलैंड के बाल्मोरल महल में उनका निधन हुआ हो गया है।
एलिजाबेथ द्वितीय के निधन से दुनियाभर में शोक की लहर है। नेताओं के साथ-साथ अभिनेताओं ने भी उनकी मौत पर दुख जताया है।
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी ट्वीट करके शोक व्यक्त किया है।
रितेश देखमुख ने ट्वीट कर लिखा- 'एक युग का अंत...कठिन समय में भी अपनी महारानी की गरिमा को नहीं खोया। ये सच में दुखद दिन है...यूके के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं'।
अभिनेत्री गीता बसरा लिखती हैं- बहुत ही दुखद दिन...यह वास्तव में एक युग का अंत है...क्या जीवन था और क्या महिला थीं। देश का नेतृत्व करने के लिए आपको धन्यवाद।
मिमी चक्रवर्ती लिखती हैं- '96 साल की उम्र में महारानी एलिजाबेथ ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी आत्मा को शांति मिले'।
बिपाशा बसु की हुई गोद भराई