कहां पढ़ते हैं स्टारकिड्स, देते हैं कितनी फीस? वर्ष 2003 में मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की शुरुआत की थी, जो बांद्रा ईस्ट के बीकेसी कॉम्प्लेक्स में है रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां LKG से 7वीं क्लास तक की सालाना फीस 1,70,000 रुपये है, तो 8वीं से 12वीं क्लास के बच्चों की फीस चार से 12 लाख रुपये है ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या इस स्कूल में पढ़ती हैं शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान भी धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई करते हैं करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे समायरा और कियान धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने भी धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी स्कूलिंग पूरी की है ऋतिक रोशन और सुजैन खान के दोनों बेटे रेहान और रिदान दोनों ही धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई कर रहे हैं --