एक जैसा रोल करके बोर हो चुके ये स्टार्स

अमर उजाला

Fri, 9 June 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

एक्टर जिमी शेरगिल को भी अक्सर साइड हीरो का किरदार दिया जाता है। कई फिल्मों में उन्हें प्यार में धोखा मिल चुका है। ऐसे किरदारों को निभाकर जिमी शेरगिल भी बोर हो चुके हैं

Image Credit : Instagram- Jimmy Shergill

शीबा चड्ढा अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ देती हैं, लेकिन बावजूद इसके उन्हें बेहद ही कम स्क्रीन स्पेस दिया जाता है

Image Credit : सोशल मीडिया

'प्यार का पंचनामा' हो या फिर 'सोनू के टीटू की स्वीटी' कार्तिक आर्यन ज्यादातर फिल्मों में एक ही जैसा किरदार निभाते हैं, ऐसे में फैंस अब उन्हें अपनी रोमांटिक इमेज छोड़कर एक्शन भरे अंदाज में देखना चाहते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में एक्टर आदित्य रॉय कपूर का नाम भी शामिल है, आदित्य 'आशिकी 2' हो या फिर 'ये जवानी है दीवानी' अपनी ज्यादातर फिल्मों में दिल टूटे आशिक का किरदार निभाते हैं, जिन्हें देखकर अब फैंस पक चुके हैं
Image Credit : सोशल मीडिया

वरुण धवन भी बड़े पर्दे पर अक्सर रोमांटिक किरदार निभाते नजर आते हैं, जिन्हें देख- देखकर दर्शक बुरी तरह से पक चुके हैंअब फैंस वरुण को अलग रूप में देखना चाहते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

अपारशक्ति खुराना हर बार बड़े पर्दे पर 'हीरो का दोस्त' किरदार में उतरते हैं, ऐसे में एक्टर भी फिल्मों में वर्सेटाइल कैरेक्टर की तलाश में हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस करीना कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उनके ज्यादातर किरदार की तुलना 'जब वी मेट' में उनके 'गीत' वाले किरदार से होती है और फैंस की यह तारीफ सुन- सुनकर वह बुरी तरह से पक चुकी हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम

सरोगेसी के सहारे इन एक्ट्रेस के घर गूंजी किलकारी

सोशल मीडिया
Read Now