मनचलों ने किया था इन सितारों का जीना मुश्किल ऋतिक रोशन के घर के बाहर एक रशियन फैन घूमा करती थी, महिला ने एक्टर के अंधेरी ऑफिस में भी घुसने को कोशिश की कटरीना कैफ का लगातार 9 महीने एक क्रेजी फैन ने पीछा किया था, जिसके बाद वो उनके घर तक पहुंच गया था रवीना टंडन को एक 45 वर्ष के क्रेजी फैन ने अपनी पत्नी बता दिया था, बाद में उसने एक्ट्रेस के पति की कार पर पत्थर भी मारे थे जॉन अब्राहम को एक मेल फैन लगातार फोन करता था और उनके पेरेंट्स तक से बात करता था, जिसके बाद एक्टर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई प्रियंका चोपड़ा की बिल्डिंग में एक क्रेजी फैन चूड़ीयां, मिठाई और फूल लेकर घुस आया था अक्षय कुमार की एक नाबालिग फैन ने उनके घर के बाहर अपने हाथ की कलाई की नस तक काट ली थी अभिषेक बच्चन की शादी से ठीक एक दिन पहले एक क्रेजी फैन ने खुद को उनकी पत्नी बताया, जिसके बाद उसने अपनी कलाई तक काट ली थी अभिनेत्री सुष्मिता सेन को एक क्रेजी फैन शादी का जोड़ा और जूलरी भेजा करता था