अमर उजाला
Sun, 24 May 2026
अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की अदाकारी वाली फिल्म 'चांद मेरा दिल' 22 मई को रिलीज हुई।
पहले दिन इसने औसत शुरुआत की थी। दूसरे दिन इसे वीकएंड का फायदा मिला है।
रिलीज के दूसरे दिन, यानी शनिवार को इसने 3.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
ओपनिंग डे पर इसने तीन करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का टोटल कलेक्शन 6.65 करोड़ रुपये हो गया है।
फिल्म का कलेक्शन 40 करोड़ रुपये के करीब बताया जाता है। इस हिसाब से यह औसत कमाई कर रही है।
इस फिल्म का सिनेमाघरों में कई दूसरी फिल्मों से मुकाबला है, फिर भी उम्मीद है कि रविवार को इसका कलेक्शन बढ़ेगा।
इसके निर्देशक विवेक सोनी हैं। इसमें अनन्या पांडे और लक्ष्य के अलावा परेश पाहुजा, मनीष चौधरी, आस्था सिंह और प्रथम राठौड़ हैं।
फिल्म की कहानी कॉलेज, दोस्ती और इश्क से शुरू होती है। रिश्ता शादी तक पहुंचता है और दूरियां हो जाती हैं।
क्या दर्शकों को पसंद आई अनन्या पांडे की ‘चांद मेरा दिल’? बॉक्स ऑफिस पर ऐसी रही शुरुआत