अमर उजाला
Tue, 26 May 2026
चांद मेरा दिल धीमी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है।
वीकएंड पर फिल्म की कमाई बढ़ी थी हालांकि सोमवार को इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है।
सोमवार को फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
रविवार और शनिवार को फिल्म ने क्रमश: 4.25 करोड़ रुपये, 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तीन करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
इस तरह से फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 13.25 करोड़ रुपये हो गया है।
विवेक सोनी के निर्देशन में बनी फिल्म 'चांद मेरा दिल' में अनन्या पांडे और लक्ष्य अहम किरदार में हैं।
फिल्म की कहानी कॉलेज, दोस्ती और इश्क से शुरू होती है। रिश्ता शादी तक पहुंचता है और दूरियां हो जाती हैं।
वीकएंड पर 'चांद मेरा दिल' के कलेक्शन में आया उछाल, जानें तीसरे दिन की कमाई