अमर उजाला
Wed, 19 February 2025
बॉलीवुड से लेकर मराठी सिनेमा तक छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। शिवाजी महाराज की जयंती पर आइए आपको बताते हैं उनका किरदार निभाने वाले अभिनेताओं के बारे में।
चंद्रकांत मांढरे
साल 1952 में आई फिल्म 'छत्रपति शिवाजी' में चंद्रकांत मांढरे शिवाजी महाराज का किरदार निभा चुके हैं।
अमोल कोल्हे
टीवी के सुपरहिट मराठी शो राजा शिवछत्रपति में डॉक्टर अमोल कोल्हे ने छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया था।
महेश मांजरेकर
साल 2009 में आई फिल्म 'मी शिवाजीराजे भोसले बोलतोय' में महेश मांजरेकर को शिवाजी महाराज के किरदार में देखा गया।
शरद केलकर
साल 2020 में आई फिल्म 'तान्हाजी' में शरद केलकर ने शिवाजी महाराज का किरदार निभाया था। फिल्म में अजय देवगन ने तान्हा जी के किरदार में अभिनय किया था।
रितेश देशमुख
अभिनेता रितेश देशमुख राजा शिवाजी फिल्म में शिवाजी महाराज का किरदार निभाने जा रहे हैं।
अक्षय कुमार
अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था, हालांकि फिल्म कुछ कारणों से बंद हो गई। इसमें अक्षय कुमार छत्रपति के किरदार में नजर आने वाले थे।
रेड आउटफिट में लगवाई मेहंदी, प्रिया बनर्जी ने पति संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें