'चीनी कम' से मशहूर हुईं स्विनी ने रचाई शादी 'चीनी कम' में बाल कलाकार के रूप में नजर आईं स्विनी खरा ने शादी कर ली है राजस्थान के जयपुर में उन्होंने उर्विश देसाई के साथ साते फेरे लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी की कई तस्वीरें और वीडियोज साझा किए हैं तस्वीरों में दोनों की जोड़ी शानदार लग रही है गुलाबी लहंगे में स्विनी सज धज कर बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं फैंस इन तस्वीरों पर नवविवाहित जोड़े को लगातार बधाइयां दे रहे हैं एंटरटेनमेंट डेस्क