‘छावा’ के इस एक्टर से आमिर खान ने छीनी थी फिल्म, जानिए क्या रहा रिएक्शन?

अमर उजाला

Thu, 20 February 2025

Image Credit : एक्स

इन दिनों एक्टर अक्षय खन्ना विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘छावा’ में औरंगजेब के किरदार को निभाकर चर्चा में बने हुए हैं। अपने खूंखार अंदाज से वह दर्शकों को प्रभावित करने में कामयाब रहे हैं।


 

Image Credit : इंस्टाग्राम

इस टैलेंटेड एक्टर को दर्शक एक हिट फिल्म ‘तारे जमीं पर’ में भी देख सकते थे, अगर आमिर खान ने उसने ये फिल्म छीन ना ली होती है। इस बारे में अक्षय खन्ना अपने कुछ पुराने इंटरव्यू में बता चुके हैं। 

 

Image Credit : सोशल मीडिया

अक्षय खन्ना बताते हैं कि फिल्म ‘तारे जमीं पर’ के राइटर अमोल गुप्ते आमिर के पास फिल्म की कहानी लेकर गए। साथ ही उन्होंने कहा कि आमिर, अक्षय खन्ना यानी उन्हें इस फिल्म को करने के लिए राजी कर लें। लेकिन आमिर ने कहा कि पहले वह कहानी सुनेंगे, तभी अक्षय खन्ना को इस बारे में बताएंगे। फिर आमिर ने कहानी सुनी। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @akshaye_khanna_

आमिर ने जब ‘तारे जमीं पर’ की कहानी सुनी तो उन्हें यह बहुत पसंद आई। ऐसे में अक्षय खन्ना को इस बारे में बताने के बजाय उन्होंने यह फिल्म खुद कर ली। कुछ समय बाद इस बारे में अक्षय को बताया।

Image Credit : सोशल मीडिया

वैसे अक्षय खन्ना का मानना है कि हर किरदार, फिल्म की अपनी किस्मत होती है। ऐसे में तारे जमीं पर आमिर खान के लिए ही बनी थी। फिर वह यह भी मानते हैं कि फिल्म में आमिर खान ने अपने किरदार को बेहतरीन तरीके से निभाया है। शायद वो इस तरह से ‘तारे जमीं पर’ के किरदार को ना निभा पाते। 

Image Credit : इंस्टाग्राम-@akshaye_khanna_

माधुरी दीक्षित ने साड़ी में दिखाया रॉयल अंदाज, फैंस बोले- आप सौंदर्य की रानी हैं

इंस्टाग्राम
Read Now