विक्की कौशल ने उठाया लिट्टी चोखा का लुत्फ, बोले- गर्दा उड़ा दिया विक्की कौशल अपनी आगामी फिल्म 'छावा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वह इन दिनों अपनी इस फिल्म का प्रचार अलग-अलग शहरों में कर रहे हैं। शनिवार को विक्की कौशल पटना पहुंचे, जहां उन्होंने बिहारी व्यंजन लिट्टी चोखा का लुत्फ उठाया। लिट्टी चोखा का स्वाद लेते हुए विक्की ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "पटना आकर लिट्टी चोखा कैसे मिस कर जाएं? गर्दा उड़ा दिया।" विक्की कौशल की 'छावा' 14 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में रश्मिका मंदाना भी हैं। एंटर