अमर उजाला
Mon, 24 February 2025
14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'छावा' का क्रेज अब तक दर्शकों के बीच बरकरार है
फिल्म अपने दूसरे हफ्ते में है और इसने इस वीकएंड भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया
लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना भी हैं
फिल्म ने पहले दिन 31 करोड़ रुपये के साथ अपना खाता खोला था
वहीं, रविवार को फिल्म का सिनेमाघरों में 10वां दिन था
रविवार को 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ रुपये की कमाई की
वहीं, अब 'छावा' का कुल कलेक्शन 326.75 करोड़ रुपये हो चुका है
इस अभिनेता के साथ राकेश मारिया की बायोपिक बनाएंगे रोहित शेट्टी