सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों में शामिल हुई ‘छावा’, जानिए 11वें दिन का कलेक्शन

अमर उजाला

Tue, 25 February 2025

Image Credit : सोशल मीडिया

विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ को सिनेमाघरों में लगे हुए 11 दिन हो चुके हैं। यह फिल्म अब तक कुल 345.25 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।


 

Image Credit : यूट्यूब

11वें दिन के कलेक्शन की बात की जाए तो ‘छावा’ ने 18.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह कमाई पिछले कुछ दिनों के मुकाबले जरूर कम हुई है। लेकिन इसके बावजूद फिल्म का कलेक्शन अच्छा ही कहा जाएगा। 9वें और 10वें दिन इस फिल्म ने 40 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी।


 

Image Credit : ि

दूसरे सोमवार को ही हिंदी पट्टी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में 'छावा' शामिल हो गई। 'छावा' पांचवे नंबर पर है। इस मामले में फिल्म ने आमिर खान की 'दंगल', रणबीर की 'एनिमल', सनी देओल की 'गदर 2' और शाहरुख खान की 'जवान' को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल के साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आईं।

Image Credit : इंस्टाग्राम

इस फिल्म में औरंगजेब के रोल में अक्षय खन्ना और कवि कलश के रोल में विनीत कुमार नजर आए हैं। इन दोनों ही कलाकारों को दर्शकों ने काफी सराहा है।


 

Image Credit : सोशल मीडिया

नई फिल्म रिलीज होने में अभी समय है। ऐसे में शुक्रवार तक ‘छावा’ कुछ करोड़ रुपये और बटोर सकती है और अपने कलेक्शन में इजाफा कर सकती है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

‘मेरे हसबैंड की बीवी’ का बुरा हाल, जानिए अर्जुन कपूर की फिल्म ने चौथे दिन की कितनी कमाई

सोशल मीडिया
Read Now