52वें दिन छावा ने की कितनी कमाई, जानिए फिल्म 600 करोड़ के कलेक्शन से कितना दूर?

अमर उजाला

Sun, 6 April 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम

विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ को बॉक्स ऑफिस पर 52वां दिन है। आज इस फिल्म ने कितनी कमाई की जानिए।  

Image Credit : यूट्यूब

फिल्म ‘छावा’ ने रविवार का फायदा उठाते हुए 1.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया है।  

Image Credit : यूट्यूब

अगर ‘छावा’ की कुल कमाई की बात की जाए तो इसने अब तक 598.21 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 600 करोड़ी बनने से यह फिल्म बस कुछ ही दूर है।  

Image Credit : यूट्यूब

फिल्म ‘छावा’ को 52 दिन हो चुके हैं, इसके बावजूद भी दर्शकों के बीच इसका क्रेज बना हुआ है। यह फिल्म सलमान की ‘सिकंदर’ से ज्यादा अच्छा कलेक्शन कर रही हैं।  

Image Credit : इंस्टाग्राम

फिल्म ‘सिकंदर’ ने रविवार को 3.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि इसको अभी आठ दिन ही सिनेमाघरों में हुए। ऐसे में ‘छावा’ का पचास दिन पार का कलेक्शन सलमान की फिल्म से ज्यादा अच्छा माना जाएगा।  

Image Credit : यूट्यूब-MaddockFilms

फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल के अलावा रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, संतोष जुवेकर सिंह, डायना पेंटी जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई है।  

Image Credit : यूट्यूब

औरंगजेब के रोल में अक्षय खन्ना और कवि कलश के रोल में विनीत कुमार नजर आए हैं। इन कलाकारों के अभिनय को काफी सराहा गया है।  

Image Credit : यूट्यूब

फिल्म ‘छावा’ मराठा शासक और योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन और संघर्ष को दिखाती है। 

Image Credit : यूट्यूब

सोनम कपूर-सनी लियोनी का दिलकश अंदाज कर देगा घायल

इंस्टाग्राम
Read Now