अमर उजाला
Thu, 20 February 2025
विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' की कहानी फैंस को जितनी भा रही है, उतना ही अच्छा प्रदर्शन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है।
छावा ने बुधवार को रिलीज के छठवें दिन भी शानदार कमाई की है।
छावा ने बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
इससे पहले दो दिन फिल्म के कलेक्शन में कुछ गिरावट जरूर आई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर छावा का दहाड़ जारी है।
फिल्म ने 31 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी और पहले वीकेंड पर 48.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो ‘छावा’ ने अब तक कुल 197.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
छावा में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना के अभिनय की खूब तारीफ हो रही है।
अपनी तस्वीरें साझा कर बोलीं करीना- अंधेरे के बाद उजाला आता है