सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज हुई 'छावा', कहां देख सकेंगे फिल्म? 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद जमकर कमाई की है। यह फिल्म अब भी बड़े पर्दे पर टिकी हुई है और 600 करोड़ के कलेक्शन के बेहद करीब पहुंच चुकी है। इस बीच 'छावा' ने अब ओटीटी पर भी दस्तक दे दी है। इस फिल्म को आज से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा। सोशल मीडिया पर नेटफ्लिक्स ने एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। पोस्ट में लिखा है, "'छावा' की कहानी अब आपकी, अब नेटफ्लिक्स पर देखें।" एंटर