थमता नहीं दिख रहा 'छावा' का तूफान, 21वें दिन हुई इतनी कमाई छावा बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाल दिखा रही है। बड़ी संख्या में लोग इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। फिल्म ने तीसरे हफ्ते में भी टिकट खिड़की पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी है। 21वें दिन इस फिल्म ने पांच करोड़ 35 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 483.40 करोड़ रुपये हो गई है। आने वाले सप्ताहांत में इस फिल्म के 500 करोड़ के आंकड़े को पार करने की उम्मीद जताई जा रही है। फिल्म में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है। वहीं, अक्षय खन्ना औरंगजेब की भूमिका में दिखे हैं। एंटर