फिर तेज हुई 'छावा' की आंधी, रविवार को फिल्म ने की छप्परफाड़ कमाई 'छावा' की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। पांचवें हफ्ते में भी यह फिल्म टिकट खिड़की पर धमाल मचा रही है। हाल ही में इस फिल्म ने 550 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था। अब इस फिल्म ने तेजी से 600 करोड़ी क्लब की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। 31वें दिन फिल्म ने आठ करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही 'छावा' की कुल कमाई अब 562.65 करोड़ रुपये हो गई है। एंटर